India - size and position
(भारत - आकार और स्थिति )
भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। पिछले पांच दशकों में भारत ने समाजिक आर्थिक रूप से बहुमुखी उन्नति की है। कृषि, उद्योग, तकनीकी और सर्वागीन आर्थिक विकास में अद्भुत प्रगति हुई है। भारत का विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।
स्थिति
भारत एक विशाल देश है। यह उतरी गोलाध में स्थित है। और इसका मुख्य भाग विश्व के मानचित्र पर भारत की स्थिति 8°4 ' उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6 ' उत्तरी अक्षांश के बीच तथा पश्चिम में 68°7 ' पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25 ' पूर्वी देशांतर के बीच में है । कर्क रेखा या 23°30 ′ उत्तरी अक्षांश वृत्त देश को दो बराबर भागों में बाँटती है । मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण पश्चिम में लक्षदीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था, सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुंद्र में जलमग्न हो गया।
आकार
भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग km है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।
भारत विश्व का 7 वा बड़ा देश है। भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15200 km और समुंद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 km है। भारत का उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है। इसके दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है। और उतरी अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया है। इसके पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित हैं।
www.hoslonkiudaan.com
उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 3214 कि० मी० है जबकि पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 2933 कि० मी० है । इस तरह इसके अक्षांशीय व देशांत विस्तार में लगभग 30 का अंतर है । फिर भी पूर्व पश्चिम का विस्तार उत्तर दक्षिण के विस्तार से कम प्रतीत होता हैं।
गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है अतः 82°30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।
अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।
क्षेत्रफल में 7 सबसे बड़े देश:
1). रूस - 170.9 लाख वर्ग किलोमीटर।
2). कनाडा - 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर।
3). अमेरिका (U.S.A) - 98.3 लाख वर्ग किलोमीटर।
4). चीन - 96.0 लाख वर्ग किलोमीटर।
5). ब्राजील - 85.1 लाख वर्ग किलोमीटर।
6). ऑस्ट्रेलिया - 76.9 लाख वर्ग किलोमीटर।
7). भारत - 32.8 लाख वर्ग
भारत तथा विश्व
भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। हिंद महासागर जो की पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलता हैं। भारत को केंद्र स्थिती प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटम संबंध बनाए हुए है। हिंद महासागर में किसी भी देश के तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिती के कारण एक महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है।
कर्क रेखा भारत के किन किन राज्यों से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम राज्य से होकर गुजरती हैं।
भारत के पड़ोसी देश'
1). भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित क्षेत्र हैं।
2). भारत की भूमि की सीमाएं उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश के साथ हैं।
3). दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है।
4). भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि के नाम से जाना जाता हैं तथा वहां मन्नार की खाड़ी है।
5). मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।
सन् 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे, प्रांत और रियासत। वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रांतों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था।