TOURIST PLACE ( WEST BENGAL )
पश्चिम बंगाल भारत का एक बहुत बड़ा राज्य है। भारत के पूर्वी क्षेत्र में मौजूद जंगल और कई बीचों से सजा पश्चिम बंगाल, उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक बसा हुआ है।
पश्चिम बंगाल से कोलकाता शहर - West Bengal to Kolkata in Hindi
पश्चिम बंगाल की राजधानी होने के कारण कोलकाता पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जो भी व्यक्ति यहां आता है विक्टोरिया मेमोरियल की भव्यता में मानों डूब ही जाता है। शांति के कुछ समय बिताने के लिए आप प्रिंसेप घाट भी जा सकते हैं। कोलकाता में आप दक्षिणेश्वर काली मंदिर में माँ काली के दर्शन कर सकते हैं या मूर्ति बनाने की प्रक्रिया को देखने के लिए कुमारतुली की गलियों (कला गलियों) में जा सकते हैं। साथ ही यहां का मशहूर पीटर कैट का चेलो कबाब बेहद प्रसिद्ध है, इसे खाए बिना कोलकाता से वापस बिल्कुल न लौटें। कोलकाता आप दुर्गा पूजा या क्रिसमस के समय घूम सकते हैं। ये समय सबसे अच्छा समय माना जाता है। पश्चिम बंगाल से कोलकाता की दूरी 70 किमी है।
सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल - West Bengal in Siliguri In Hindi
महानंदा नदी के तट पर स्थित, सिलीगुड़ी एक छोटा सा हिल स्टेशन है। इस स्थान को 'गेटवे टू नॉर्थ ईस्ट इंडिया' के रूप में भी जाना जाता है। यह शांत शहर चाय, लकड़ी, संगीत के दृश्य, वन्य जीवन और एक मठ (सालुगरा) के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप प्रकृति के बीच शांति से बैठना चाहते हैं, तो सिलीगुड़ी आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान, जो टोरसा नदी के तट पर स्थित है, सिलीगुड़ी का एक प्रमुख आकर्षण है। सिलीगुड़ी आने का सबसे अच्छा समय जनवरी से फरवरी के बीच है।
पश्चिम बंगाल सुंदरबन - Sundarban in West Bengal In Hindi
सुंदरबन नेशनल पार्क भारत के पश्चिम बंगाल में मौजूद, जहां आप दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलो में जंगल सफारी कर सकते हैं। यह एक टाइगर रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व भी है। इस उद्यान में बड़ी संख्या में पक्षी और सरीसृप भी पाए जाते हैं, इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का भी दर्जा दिया गया है। यह अनुमान लगाया जाता है कि इस क्षेत्र में 400 से अधिक रॉयल बंगाल टाइगर और लगभग 30, 000 चित्तीदार हिरण हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवम्बर के बीच है।
कालिंपोंग, पश्चिम बंगाल - Kalimpong In Hindi
कालिम्पोंग दार्जिलिंग के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक छोटा हिल स्टेशन है। ये जगह खूबसूरत घाटियों, बौद्ध मठों और तिब्बती हस्तशिल्प आदि के लिए बेहद मशहूर है। कालिंपोंग 1250 मीटर की ऊंचाई पर शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में बसा हुआ है। नेओरा नेशनल पार्क, देओलो हिल, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, प्रतिमा टैगोर हाउस और डॉ ग्राहम होम्स यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इनके जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप तीस्ता नदी में भी रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में हावड़ा - Howrah in West Bengal In Hindi
पश्चिम बंगाल से बहने वाली हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा एक आकर्षक शहर है। यहां स्थित हावड़ा ब्रिज दुनिया का प्रसिद्ध आकर्षण है। हावड़ा राज्य का एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र भी बना हुआ है। हावड़ा न केवल देश का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है बल्कि इसे राज्य के आवश्यक औद्योगिक केंद्र के रूप में भी पहचाना
वेस्ट बंगाल का गंगा सागर - Ganga Sagar in West Bengal in Hindi
गंगा सागर एक बेहद ही खूबसूरत द्वीप है, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। ये वो जगह है, जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी से जाकर मिलती है। गंगा सागर एक धार्मिक तीर्थस्थल माना जाता है। यहां आप सूर्य और रेत के बीच आराम कर सकते हैं, साथ ही यहां आने वालों को पवित्र स्नान करते हुए भी बहुत देखा जाता है। हर साल जनवरी के महीने में लाखों भक्त पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए भी आते हैं।
पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन - Shantiniketan in West Bengal In Hindi
यात्रा करने के लिए एक आवश्यक स्थान, शांतिनिकेतन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का पूर्व घर है। शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक छोटा शहर है। इस शहर में विश्व भारती विश्वविद्यालय शामिल है, जिसकी स्थापना रवींद्रनाथ टैगोर के पिता द्वारा की गई थी। इस खूबसूरत से विश्वविद्यालय को देखने के लिए पर्यटकों जरूर यहां घूमने के लिए आते हैं।
दीघा पर्यटन स्थल (Digha Tourist Place)
दीघा पश्चिम बंगाल का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह स्थान कोलकाता शहर से लगभग 187 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।राज्य सरकार द्वारा इस स्थान को गोवा के रूप में बदलने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं इसलिए इस स्थान का विकास अपनी चरम सीमा पर है। दरअसल दीघा में एक सुप्रसिद्ध समुद्र तट है जहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखता है।
इस सी-बीच की खास बात यह है कि यहां पर पानी की लहरें अत्यधिक शांत भाव से बहती हैं और इसके कारण समुद्र तट से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तक यह समुद्र तैराकी के लिए सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त माना जाता है। इस स्थान का उल्लेख इतिहास में भी मिलता है और ऐतिहासिक रूप से इस जगह का नाम वीरकुल बताया गया है जिसकी खोज 18वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा की गई थी। दीघा के प्रमुख समुद्री तट, यहां पर मौजूद खजूर के पेड़, विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां तथा मंदिर यहां के जीवंत प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं और हर वर्ष अधिक से अधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दीघा के विभिन्न समुद्र तटों में शंकरपुर बीच, तालसारी बीच, न्यू दीघा बीच आदि विशेष रूप से सम्मिलित हैं। यदि आप समुद्र तट पर घूमने के शौकीन हैं तो दीघा आपके लिए बेस्ट प्लेस है।
तारापीठ
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक शक्तिपीठ स्थित है जो तारापीठ नाम से प्रसिद्ध है। तारापीठ में बंगाल की सुप्रसिद्ध देवी तारा की पूजा अर्चना की जाती है। तारा देवी के कारण ही इस स्थल का नाम तारापीठ पड़ा था। दरअसल यह स्थान एक शक्ति पीठ इसलिए है क्योंकि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार जब माता सती द्वारा देह त्याग किया गया था, तो उनके शरीर के विभिन्न हिस्से जहां-जहां पर गिरे वहां पर शक्तिपीठ बन गए और माना जाता है कि इस स्थान पर माता की तीसरी आंख गिरी थी। हालांकि यह स्थान शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है परंतु फिर भी यह कुल 51 पीठ में सम्मिलित नहीं है। इस स्थान को लेकर अनेक कथाएं प्रचलित हैं। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसे गौतम बुद्ध से भी जोड़ा जाता है। दरअसल तारा देवी की उपासना बौद्ध समुदाय में काफी प्रसिद्ध है। इन सबके अलावा इस शक्तिपीठ की मुख्य विशेषता यह है कि मां तारा देवी की नवरात्रि के अष्टमी में तीन बार आरती की जाती है। जबकि बाकी पूरे वर्ष आरती सिर्फ दो बार ही संपन्न होती है।
निष्कर्ष:
वेस्ट बंगाल में कई पर्यटक स्थल है। जहां विदेशी नागरिक छुट्टी के दिनों में घूमने आते हैं। यहां एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी है । जो बंगाल की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं।