Essay on Health is Wealth in Hindi (स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध)

Essay on Health is Wealth in Hindi (स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध)

Essay on Health is Wealth in Hindi ( स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध)

हर साल अप्रैल के 7वें दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव  जीवन के लिए स्वास्थ्य सर्वोपरि है। एक पुरानी कहावत है, “स्वास्थ्य ही धन है”, जो सबसे महत्वपूर्ण वाक्यांशों में से एक है जो धन पर मानव स्वास्थ्य के महत्व का वर्णित करता है। व्यावहारिक रूप से हर कोई इस वाक्यांश से सहमत होगा क्योंकि हम जानते हैं कि हमारा स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वास्थ्य यदि सही न हो तो , जीवन खुशी खुशी बिताना असम्भव हो जाता है इसलिए स्वास्थ्य की रक्षा सबसे पहले करनी चाहिए । अच्छा स्वास्थ्य हमारे लिए भगवान का दिया वरदान है। स्वास्थ्य का अर्थ  'मनुष्यों के शारीरिक और मानसिक स्थिति से है' इसका तात्पर्य अगर शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी है तो स्वास्थ्य भी अच्छा है। एक अच्छे स्वास्थ्य  के निर्माण के लिए हमारे द्वारा किए गये दिनचर्या से है। जैसे सुबह में जल्दी उठने (wake up early in the morning) से लेकर रात को जल्दी सो जाने तक अच्छी नींद से है। हमारे द्वारा किऐ गये सुबह का व्यायाम, भोजन की मात्रा, स्वच्छता, परिश्रम, आराम, प्रसन्नता  इत्यादि एक अच्छे स्वास्थ्य का मुल मंत्र है इसे ही स्वास्थ्य कहते हैं। 

मानव के अस्वथ्य होने का कारण 

किसी भी तरह की शारीरिक बीमारी या बीमारियों से मुक्त होने का यह तात्पर्य नहीं है कि आप एक स्वस्थ जीवन शैली जी रहे हैं। अगर आप जंक फूड खाते हैं, नशे या किसी अस्वास्थ्यकर आदतों में लिप्त हैं या कुछ और, तो आप लंबे समय तक स्वस्थ नहीं रह सकते हैं।   

रोगमुक्त जीवन के उपाय 

लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने जीवन शैली को सुधारना होगा क्योंकि हमारा शरीर (मानव) एक मशीन की तरह है। जिस तरह मशीन को काम में न लाने से वह ठप पड़ जाती है , जंग लग जाती है। ठीक उसी प्रकार मानव शरीर के साथ होता है, शरीर बीमार पड़ जाती है, रोग ग्रस्त हो जाते हैं। पहले मनुष्य में शारीरिक परिश्रम, व्यायाम, समाजिक लगाव के साथ समाजिक कल्याण की भावनाओं इत्यादि अधिक होने के कारण बीमार  कम पड़ते थे । पहले लोग कारखानों, खेतों में इत्यादि जगहों पर काम किया करते थे। बच्चें समुह बनाकर खेलते थे। घर की महिलायें भी सीलवट पीसना, कूटना, लकड़ी चुनना इत्यादि काम किया करती थी।  वे दूर देश पैदल चला करते थे लेकिन आज लोग एक जगह से दूसरे जगहों पर जाने के लिए कार,बाईक, हवाई जहाज इत्यादि का प्रयोग करते हैं। इसने हमारे जीवन शैली पर खतरनाक प्रभाव डाला है। पहले लोगों की दिनचर्या अच्छी थी, जिसके कारण लोग कम बीमार पड़ते थे। दैनिक व्यायाम, कसरत , संतुलित आहार लिया करते थे। पहले लोग बीमारीयों के इलाज के लिए अग्रेजी दवाई के बदले आर्यूवेदिक दवाई प्रयोग  करते थे और स्वस्थ रहते थे। 

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने का महत्व

मानव को अच्छा health बनाए रखना बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। क्योंकि एक बीमार इंसान अपने देश तथा अपने परिवार को भी बीमारू बना सकता है । जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना है। स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन के सभी सकारात्मक पहलुओं को अपनाना होगा।  शारीरिक फिटनेस स्वस्थ होने का यह मतलब नहीं है की आप मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ हो। यदि हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो हम अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों के तनाव को आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको संतुलित मानसिकता रखने में मदद करती हैं और हमें अपनी स्वस्थ जीवन शैली से खुश रखती हैं। 

निष्कर्ष

पैसा स्वस्थ जीवन जीने का स्रोत है लेकिन अच्छा स्वास्थ्य खुशहाल जीवन जीने का स्रोत है। इसलिए हमें अपना ख्याल रखना होगा क्योंकि अपना ख्याल रखना एक स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा है और हमारे आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास और आत्म-छवि के लिए आवश्यक है। अच्छा स्वास्थ्य हमारी ऊर्जा और शक्ति को बढ़ा सकता है, और यह हमें कठिन कार्यों और परिस्थितियों से निपटने का साहस देता हैं।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने